
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक ओ पी चौहान ने सभी उपस्थित कर्मचारियों ,अधिकारियों को योगासन कराया।
इस मौके पर चीनी मिल के युनिट हेड ओ पी चौहान ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है मनुष्य हर उम्र में सीख सकता है लेकिन उसमें सीखने की लगन होनी चाहिए ।प्रांगण में प्राणायाम के 8 व्यायाम अनुलोम- विलोम सहित अन्य आसन सिखाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास मलिक, संजीव दूवे, राजीव तोमर, मनोज मिश्र, यू के पांडेय,सतीश श्रीवास्तव तनवीर अहमद,सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया में मुख्यालय पर किए गए योग के विभिन्न आसन

आज मुख्यालय दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया-खीरी में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बल्देव वैदिक विद्यालय इण्टर कॉलेज पलिया कला खीरी की 26वीं बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डोरीलाल भार्गव, श्रीराम राठौर सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक, जितेन्द्र कुमार मौर्य अध्यापक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया-खीरी के उप वन प्रभाग बेलरायां में कार्यरत दीपक कुमार पाण्डेय उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, समस्त महिला एवं पुरुष स्टाफ मुख्यालय पलिया की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तकनीकी योग ज्ञान प्रदान करने के लिए विवेकानंद परास्नातक योग गायत्री मंदिर पटिहन रोड पलिया उपस्थित रहे। योगाध्यापक द्वारा इस अवसर पर मण्डूकासन, भ्रामरी, अनुलोम, विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, तड़ासन, श्वासन आदि योग का प्रशिक्षण दिया गया। योग अध्यापक द्वारा योग के दौरान रखने वाली सावधानियां के बारे में बारीकी जानकारी प्रदान की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना परिषद पलिया में योग के विभिन्न आसन के रूप में अनेक लोगों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलिया थाना परिसर में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में नगर के योग शिक्षक आदर्श अग्रवाल तथा डॉo के.के सिंह ने प्राणायाम योगासन सहित योग की एक दर्जन से कलाओं को कराते हुए निरोगी काया तथा शारीरिक स्फूर्ति सौंदर्यता सदैव बनी रहे ऐसे ट्रिप्स दिए।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर तथा सात दर्जन से ऊपर पुलिसकर्मी मौजूद है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका में योग के साथ ही पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर योग में लिया भाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर में आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा योगाभ्यास कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद पलिया कलां के जलकल परिसर में आयोजित योगाभ्यास शिविर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया में आयोजित योग शिविर तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह के साथ उन्होंने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” अर्थात “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली को संतुलित रखने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति हर आयु में सक्रिय, स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकता है।
उन्होंने कहा कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम जीवनशैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग शरीर की लचक, संतुलन, ऊर्जा और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक है।पालिका अध्यक्ष ने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम को अवश्य दें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए करें।
सरस्वती विद्या मंदिर पलिया में हर्षोल्लास से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘योग को जीवन का हिस्सा बनाएं’ का दिया संदेश

पलिया कलां, खीरी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां में शनिवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के विशाल कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, आचार्य बंधु-बहिनों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य सुभाष दास जी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने योग, व्यायाम, प्राणायाम, विभिन्न आसनों तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का प्रमुख हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता ने की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री चांद कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री राम बचन तिवारी, प्रबंधक शिवपाल सिंह, आलोक मिश्रा, एडवोकेट राजीव शुक्ला, विजय महेन्द्रा, विजय गुप्ता, दीपक तलवार, सीताराम गर्ग, गोपाल गर्ग सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, एकल विद्यालय के आचार्य बंधु-बहिनें एवं सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वास्थ्य का विकास करना है, योग दिवस उसी का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति मंत्र के साथ हुआ। पूरे परिसर में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण योगमय और देशभक्तिमय हो उठा।
