(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) जनपद में शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री के विगत जनपद भ्रमण एवं समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की शुक्रवार को नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ विस्तृत समीक्षा की। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित बैठक के दौरान नोडल ने विभागवार प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक निर्देश का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नोडल ने निर्देश दिए कि जिन विभागों के अधीन विभागीय बजट से विद्यालय संचालित हैं, वे विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, बजट एवं आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण तैयार करें। इन सूचनाओं की जिला स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा की जाए, ताकि वास्तविक जरूरतों का आकलन कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नोडल ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी को चिन्हित कर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *