
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी एवं परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए 01 नफर अभियुक्त को 12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना पलिया में मु0अ0सं0 165/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
बबलू खान पुत्र जबरू खान उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मोहल्ला इकरामनगर, कस्बा एवं थाना पलिया, जनपद खीरी।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 165/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।
बरामदगी विवरण:
12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) — अनुमानित कीमत लगभग ₹48,000/-
एक अदद मोबाइल फोन — ब्रांड Infinix
नेपाली मुद्रा — ₹4,000/- (चार हजार रुपये)
मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन — बजाज CT 100 मोटरसाइकिल, रजि.नंबर UP31BC0484
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश,
हेड कांस्टेबल अनुज कुमार,
कांस्टेबल सुनील रावत, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी।
