(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सघन बॉर्डर चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में _*सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा गाजियाबाद में 06 मई 2026 को हुई एटीएम वैन लूट की घटना के एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित दोनों आरोपियों को नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।*_ दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए एक लाख रुपये नकद, 02 देशी तमंचा 12 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

_*घटना का विवरणः-*_ दिनांक 25.05.2026 को मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा गोविन्द नगर चौराहा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सूचना थी कि गाजियाबाद एटीएम वैन लूट कांड के दो शातिर बदमाश नेपाल भाग गए थे और अब वापस भारत लौट रहे हैं। टीम ने नेपाल सीमा की ओर जाने वाले कच्चे-पक्के मार्ग इंतजार किया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति पैदल नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोका तो वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई से दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 06.05.2026 को _*गाजियाबाद हाईवे पर एटीएम वैन लूटी थी जिसमें कुल 25 लाख रुपये मिले थे। लूट के रूपयो में से हम लोगो को ढाई लाख रुपये मिले थे। लूट के बाद हम दोनो नेपाल भाग गए थे। नेपाल में खर्च कर चुकने के बाद बचे रुपये लेकर बकरीद मनाने घर लौट रहे थे। बचाव के लिए तमंचे व कारतूस साथ रखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद के थाना क्रासिंग रिपब्लिक में मु0अ0स0 94/2026 धारा-309(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत एटीएम वैन लूट कांड में सुहैब व फिरोज एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी है*_ । उनकी तलाश गाजियाबाद पुलिस द्वारा भी की जा रही थी।

_*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*_
1. सुहैब पुत्र हाजी तौसीन निवासी मोहल्ला E-14 सेक्टर-12 विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद (उम्र करीब 19 वर्ष)
2. फिरोज पुत्र खलील अहमद निवासी मोहल्ला बंजारा चौक विजयनगर प्रताप विहार थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद (उम्र करीब 28 वर्ष)

बरामदगी विवरण सुहैब के कब्जे से:
• 01 देशी तमंचा 12 बोर (लोहे का नाल, लकड़ी की चाप)• 03 जिन्दा कारतूस 12 बोर• 46,500 रुपये नकद (लूट का हिस्सा)• 1,280 रुपये (रास्ते का खर्चा – अलग चिटबंदी)

फिरोज के कब्जे से-
• 01 देशी तमंचा 12 बोर• 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर• 53,500 रुपये नकद (लूट का हिस्सा)• 1,120 रुपये (रास्ते का खर्चा – अलग चिटबंदी)
• INOI कंपनी का मोबाइल (मॉडल A170, IMEI 351438010355417) जिसमें नेपाल का सिम नंबर 9779749817580 लगा हुआ था।
• मोबाइल खरीद की रसीद (कावेरी मोबाइल केयर सेंटर, महेन्द्र नगर, कंचनपुर) कुल बरामदगी-
• 02 तमंचा 12 बोर• 05 जिन्दा कारतूस 12 बोर• 1,02,400 रुपये नकद
• 01 मोबाइल।

_पंजीकृत अभियोग-
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार2. उ0नि0 हरिनाथ पाल 3. उ0नि0 राजकुमार
4. हे0का0 सुरेन्द्र मिश्रा5. हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह6. का0 राहुल त्यागी 7. का0 पुष्पेन्द्र कुमार8. का0 आशीष 9. का0 संदीप कुमार (ड्राइवर)।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed