।मृतक रामविलास का फाइल फोटो।
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) रामविलास चाराकटर की राजकीय हांथी विनायक के उग्र होकर किए गए हमले के कारण हुआ आकस्मिक निधन दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष तथा अन्य रेस्क्यू आपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले राजकीय हांथियों के रख-रखाव हेतु प्रत्येक राजकीय हांथी पर चाराकटर एवं महावतों की तैनाती है। आज दिनांक 29.04.2026 को मध्याहन में विगत दिनों की भॉति अन्य हांथियों के साथ-साथ विनायक हांथी चरने के लिए गया हुआ था। चरते समय उसको वापस करने गए न्यूनतम वेतनकर्मी के रुप में तैनात चाराकटर रामविलास पुत्र इंदल, निवासी ग्राम-कोठिया, थाना-मझगई, जिला-लखीमपुर-खीरी पर विनायक राजकीय हांथी उग्र हो गया। उसके द्वारा किए गए हमले के कारण रामविलास गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पलिया लाया गया, जहां चिकित्सों द्वारा परीक्षणोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामविलास चाराकटर का आकस्मिक निधन दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी परिवार के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *