
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( खीरी) दिनांक 27.04.2026 को वादी लकी माहेश्वरी पुत्र अवधेश कुमार माहेश्वरी निवासी अजीतनगर पटिहन रोड थाना पलिया जनपद खीरी मो 9451792555 के द्वारा अपने भाई सौरभ माहेश्वरी पुत्र अवधेश कुमार माहेश्वरी उम्र 43 वर्ष दिनांक 27.04.2026 सुबह 07.00 बजे घर से मन्दिर गये थे जो वापस घर नही आयें। परिवारीजनों द्वारा काफी खोजा गया परन्तु नही मिलें जिसकी सूचना गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा थाने पर दी गई। जिसके आधार थाना स्थानीय पर नियमानुसार गुमशुदगी संख्या 12/2026 पंजीकृत कर गुमशुदा व्यक्ति के मिलने से सम्भावित् स्थानों पर जाकर जाँच की गई।
उपरोक्त गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। अलग- अलग टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों व गुमशुदा व्यक्ति की फोटो दिखाकर लोगो से जानकारी की गई एवं गुमशुदा व्यक्ति के मोबाइल नम्बरों की लोकेशन सर्विलांस सेल के माध्यम से प्राप्त की गई। जिसके आधार पर गुमशुदा सौरभ माहेश्वरी की अंतिम लोकेशन सुरेश शर्मा नगर चौराहा थाना बारादरी जनपद बरेली में होना पाई गई। गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु थाना पलिया से गठित पुलिस टीम को तत्काल अंतिम लोकेशन के आधार पर पलिया से रवाना किया गया। थाना पलिया पुलिस टीम के द्वारा सुरेश शर्मा नगर चौराहा जनपद बरेली से सकुशल बरामद कर पलिया लाकर नियमानुसार गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो को सूचित कर सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति सौरभ माहेश्वरी की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनो व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा समस्त पलिया पुलिस टीम की सराहना एवं प्रशंसा की जा रही है।नाम पता गुमशुदा व्यक्तिः-सौरभ माहेश्वरी पुत्र अवधेश कुमार माहेश्वरी उम्र 43 वर्ष निवासी अजीतनगर पटिहन रोड थाना पलिया खीरी तथा पांच टीमों का गठन किया गया सभी टीवी में सक्रिय हो गई और सफलता मिल गई। यह जानकारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने दी।
