
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 25 अप्रैल। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार सुबह जिले के प्राचीन एवं पौराणिक संकटा देवी मंदिर पहुंचकर मां संकटा के दिव्य दर्शन किए। मंदिर परिसर पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां संकटा से समूचे जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने श्रद्धा भाव से मां के चरणों में नमन कर जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधाओं का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
