
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) थाना पलिया पुलिस द्वारा, कुल 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (कुल कीमत करीब 44,000/- रूपये) व एक मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 22.04.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) अनुमानित कीमत लगभग 44,000/- रुपये व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद करके अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर निवासी मो0 पठान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर निवासी मो0 पठान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी ।बरामदगी का विवरणः-
1.कुल 11 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) – अनुमानित कीमत लगभग 44,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद ।
2.एक अदद मो0सा0 सुपर स्पेलेण्डर UP 31 BE 8556 मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के अन्तर्गत सीज । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी ।2.हे0का0 जयप्रकाश यादव, थाना पलिया जनपद खीरी ।3.हे0का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।4.का0 कृष्ण मुरारी, थाना पलिया जनपद खीरी ।
5.का0 कपिल रावल, थाना पलिया जनपद खीरी ।
