(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां ( खीरी)बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में आज “पोषण पखवाड़ा” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सही पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की काउंसलर श्रीमती निधि शाक्य रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।
निधि शाक्य ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित पोषण बहुत जरूरी है। सही पोषण न मिलने से एनीमिया, कमजोरी और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने संतुलित आहार में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, दूध और आयरन-प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा तले-भुने भोजन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने पोषण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने सरल भाषा में उत्तर दिया। कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है। पोषण पखवाड़ा के तहत विद्यालय में आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में आज “पोषण पखवाड़ा” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सही पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *