(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) शासन की ओर से नगर पालिका परिषद पलिया कलां में नामित सभासदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता मे दिनांक 15.04.2026 को पालिका प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी डा0 अवनीश कुमार द्वारा नामित सभासद उदयवीर सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, दौलतराम गौतम, कुसुम राय व अर्चना अवस्थी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाये जाने के उपरान्त पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव द्वारा नामित सभासदों का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। उपजिलाधिकारी महोदय पलिया ने अपने वक्तव्य में समस्त नामित सभासदों को उनके श्रेष्ठ कार्यकाल के लिये शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में मौजूद पालिका सभासदों द्वारा भी सभी नामित सभासदों को शुभकामनायें दी गई।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम आनन्द, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आर डी राय, अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पालिका के निर्वाचित सम्मानित सभासदगण, श्रीमती ज्योति मिश्रा लिपिक व श्री विजेन्द्र कुमार लिपिक सहित समस्त पालिका स्टॉफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह का संचालन अंकुर सिंह ने किया। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने उपस्थित आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *