
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)बाघ के हमले में मारे गए मृतक मुंशीराम पुत्र सेमलाल के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी, और दी 25000 पच्चीस हजार रुपए की मदद।
थारू क्षेत्र के ग्राम छेदीया पश्चिम में मुंशीराम अपने खेत में काम करने गये थे, वहां बाघ ने हमला कर मुंशीराम पुत्र सेमलाल को मार डाला था, विधायक मृतक के यहां पहुंचे और मृतक की पत्नी अंगारा को अपने पास से नगद 25000 पच्चीस हजार रुपए दिए।
मृतक के परिवार को सरकार से 4 चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने भरोसा दिलाया और साथ ही 1 एक लाख रुपए वन विभाग से दिलाने को कहा।
