(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवंकर के मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान नगर व्यापार मंडल, पलिया के प्रतिनिधिमंडल ने मैलानी जंक्शन पहुंच कर मैलानी – बहराइच रेल प्रखण्ड पर अमान परिवर्तन के सम्बन्ध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने बताया कि अब एक यही रेल प्रखण्ड बचा है जिस पर अमान परिवर्तन होना बाकी है, अतः इसे जल्द से जल्द कराया जाय ताकि विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटक लाभान्वित हो सकें, साथ ही रेलवे को अच्छे खासे राजस्व की भी प्राप्ति हो।जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता ने कहा कि जब तक अमान परिवर्तन का कार्य प्रारंभ नहीं होता तब तक इस रेल प्रखण्ड पर संचालित मीटर गेज की रेलगाड़ियों का मिलान मैलानी जंक्शन से चलने वाली ब्रॉड गेज की रेलगाड़ियों से कराया जाय। महाप्रबंधक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता, नगर महामंत्री संदीप बंसल, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed