(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी 06 फरवरी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, उप्र अमृत अभिजात अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर-खीरी पहुंचे, उनके जनपद आगमन पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर विधायक अमन गिरी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों संग सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना छोटी काशी गोला कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के नक्शों और स्थल पर स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और परियोजना की वर्तमान प्रगति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गोला के पर्यटन विकास एवं छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर की कार्यवाही मिशन मोड में तेजी से आगे बढ़ाई जाए। कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसे समयबद्ध तरीके से सफल बनाना सबकी समेकित जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान एसीएस ने परियोजना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मार्ग, पर्यटक सुविधाओं और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के अधिकारियों को कार्यों में और अधिक तत्परता और पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण की प्रगति नियमित रूप से रिपोर्ट की जाए, ताकि परियोजना में किसी भी तरह की विलंबता न हो।

इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन डॉ कल्याण सिंह, उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन से जीएम राकेश वर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक ऋत्यक मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला, सीओ रमेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed