पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी – जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब डॉ. ख्याति गर्ग के हाथों में सौंपी गई है, वे भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की तेजतर्रार अधिकारी हैं, 12 सितंबर 1988 को जन्मीं डॉ. गर्ग मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमेठी में “कॉप टॉक” जैसी अभिनव पहल से खास पहचान बनाई और हाल ही में मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट रहते हुए भी प्रभावशाली कार्यशैली का परिचय दिया है।