पलिया कलां,(खीरी/भीरा क्षेत्र के ग्राम फार्मटांडा में सड़क दुर्घटना में मृतक छत्रपाल सिंह बंजारा की दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। छत्रपाल परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी रेखा, पांच छोटे बच्चे और वृद्ध पिता मिलाप सिंह रह गए हैं।
इस कठिन समय में विधायक रोमी साहनी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और पत्नी रेखा को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विधायक रोमी साहनी ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की हर संभव सहायता के लिए वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। विधायक रोमी साहनी के इस सहयोग से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली और क्षेत्र में जनसेवा की मिसाल कायम हुई।