
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) तिकुनिया
कस्बे के पावर हाउस पर रविवार से सोमवार तक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा बजरंग दल व महिला मोर्चा के संयुक्त रूप से पावर हाउस के अवर अभियंता तथा स्टाफ की कार्यशैली से नाराज संगठन द्वारा चलाया गया क्रमिक अनशन अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार सिंह यादव तथा ए के त्रिपाठी अधिशासी अभियंता मीटर के आश्वासन पर समाप्त हो गया अधिकारियों ने कहा जल्दी ही मांगों पर अमल किया जाएगा।
रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद में पांच सूत्री मांगों को लेकर जिसमें अवर अभियंता दिलीप पटेल का स्थानांतरण किए जाने, 15 दिन का नोटिस देकर ही बकाया बिजली बिल का कनेक्शन कांटे जाने, बिजली बिल हर मांह उपभोक्ताओं तक भेजे जाने तथा बिजली कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का व्यवहार किए जाने से नाराज होकर पावर हाउस परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया था। जिस पर सोमवार को अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार सिंह यादव तथा तथा एके त्रिपाठी अधिशासी अभियंता मीटर विद्युत वितरण खंड निघासन ने पावर हाउस पहुंचकर हिंदू परिषद का मांग पत्र लेकर सभी मांगों का समाधान जल्दी ही किए जाने का आश्वासन दिया है। इस बाबत अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सुनील श्रीवास्तव व विजेंद्र चौहान ने बताया कि सभी मांगे मान ली गई हैं इसलिए अनशन समाप्त किया जाता है।
