(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वाहिनी मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के पास माइक्रोवेब टावर लगाए जाने का हुआ शुभारम्भ।
दिनांक 02.02.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में वाहिनी मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के पास माइक्रोवेब टावर लगाए जाने का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर टावर की स्थापना कार्य को मंगलमय एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा पूजा-अर्चना की गई । कमांडेंट महोदय ने इस अवसर पर कहा कि माइक्रोवेब टावर की स्थापना से वाहिनी मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र में संचार व्यवस्था अधिक सुदृढ़, तेज एवं प्रभावी होगी । इससे सीमा सुरक्षा संबंधी कार्यों, प्रशासनिक समन्वय, सूचना आदान-प्रदान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में संचार प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी । कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे । सभी ने टावर स्थापना कार्य के शीघ्र पूर्ण होने एवं इसके सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *