पलिया कलां (खीरी) पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफंटा के नेतृत्व में दिनांक 07.01.2026 को कोतवाली गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा संयुक्त रुप से, कुल 6.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद करके अभियुक्त बेबी चौधरी पुत्र खुशीराम चौधरी नि0 संतोषीटोल उप महानगरपालिका धनगढ़ी वार्ड नं0 2 जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली गौरीफंटा पर मु0अ0सं0 01/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.बेबी चौधरी पुत्र खुशीराम चौधरी नि0 संतोषीटोल उपमहानगरपालिका धनगढ़ी वार्डनं 2 जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र
बरामदगी का विवरणः-
6.46 ग्राम ब्राउन शुगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम –
1.उप निरीक्षक प्रमीत कुमार कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी ।2.का0 राजीव सिंह कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी ।3.का0 विनीत कुमार कोतवाली गौरीफंटा जनपद खीरी ।
4.सहायक कमाण्डेन्ट रवि कुमार समोता कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB।5.उ0नि0 विनोद कुमार कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB।
6.सहायक उ0नि0 प्रकाश रावात कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB।7.आरक्षी विकास शर्मा कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB ।8.आरक्षी जरताब कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB9.आरक्षी चौधरी पिन्टू कुमार (डॉग हैण्डलर) कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB।