(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) रवींद्र कुमार राजेश्वरी (कमांडेंट) 39वीं वाहिनी के निर्देशन में वाहिनी द्वारा आज दिनांक 02.01.2026 को सी समवाय बनकटी के कार्यक्षेत्र के गांव भूडा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया पशु चिकित्सा शिविर में भूड़ा गांव के 29 पशुपालकों द्वारा लाए गए करीब 154 पशुओं का इलाज किया गया, वहीं पशुओं को फूट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) एवं पीपीआर (बकरी प्लेग) से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया। डा. शालिनी परिहार (द्वितीय कमान अधिकारी) द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं की जांच की गई। उनके परामर्श के अनुसार पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ ने स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया।इसके साथ ही पशुपालकों को सर्दी के मौसम में पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए गए। ठंड से बचाव के लिए पशुओं को खुले में न रखने, सूखे व गर्म स्थान पर रखने, पर्याप्त चारा-पानी देने और बीमार पशुओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *