(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां(खीरी) लखीमपुर खीरी जनपद में पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरेलीफ़ार्म एसएसबी कैम्प में स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र दानियाल ख़ान ने अपना जन्मदिन स्कूल प्रांगण में लीची का पौधा रोपकर मनाया। उन्होंने बताया कि यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं है।
बताते चलें संपूर्णानगर खीरी समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ आई ए ख़ान के पर्यावरण प्रेमी बच्चे मिस्बाह और दानियाल प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन दिवस तथा पर्यावरण दिवस आदि मौकों पर ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाते हैं और लोगों को उपहार स्वरूप भेंट करते हैं ।प्रत्येक वर्ष अपने गुल्लक के पैसे लोगों की सेवा में लगाते हैं पिछले साल बच्चों ने अपने गुल्लक के पैसे से सभी धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों में पौधे लगाए एवं बाटे थे। बच्चे मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करते हैं कोरोना काल के दौरान समाजसेवी बच्चों ने क्षेत्र में कोरंटीन लोगों को थाना संपूर्णानगर के माध्यम से कई कुन्तल संतरे बाटे थे।केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने दानियाल के कार्य की प्रसंशा की तथा प्राचार्य योगेन्द्र कुमार ने पेड़- पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चो को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौक़े पर राजेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, राधेश्वरी मिश्रा, नीलिमा ठाकुर, जयंत सिंह, अर्चना देवी, आकाश कालरा, अक्षय जिंदल, शिवम गंगवार, दीक्षा मौर्या, चंद्रेश्वर त्रिपाठी, स्मृति गुप्ता, प्रगति राना, शुभम सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *