(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल के दिशा-निर्देशन में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया तथा उन्हें संवैधानिक मूल्यों को सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र/छात्राओं को बताया कि भारतीय संविधान भारत के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का प्रतिनिधित्व करने वाला जीवन्त दस्तावेज है। युवा विद्यार्थी संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए आगे बढ़े तथा नागरिक दायित्व बोध के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। इसी कम में युवराज दत्त महाविद्यालय तथा सेंटर फार द स्टडी आफ सोसाइटी एवं पॉलटिक्स (CSSP) कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का मुख्य विषय भारतीय संविधान की मूल भावना, उसके आदर्शों तथा 75 वर्षों की संवैधानिक यात्रा पर केन्द्रित रहा। राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. विजय कुमार वर्मा, राजनीति विज्ञान विभाग, दयाल सिंह कालेज, नई दिल्ली व प्रो. सरोज कुमार वर्मा, पूर्व संकाय अध्यक्ष समाज विज्ञान संकाय, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने सारस्वत वक्ता के रूप में सारगर्भित व्याख्यान दिया। वेबिनार में युवराज दत्त महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल तथा निदेशक सीएसएसपी कानपुर प्रो. ए.के. वर्मा, प्रो. जितेन्द्र नरायन, एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह श्रीवास्तव, एकेडमिक निदेशक, सीएसएसपी, कानपुर व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने सारगर्भित व्याख्यान दिया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed