(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी के अंतर्गत दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत सुश्री नाजरुन निशा मोटीवेटर को पलिया क्षेत्रांतर्गत मटहिया के पास स्थित तालाब में मगर के उपस्थिति होने की सूचना प्राप्त हुई। ततक्रम में सुश्री नाजरु निशा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों की सहायता से तालाब से मगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। तदुपरांत रेस्क्यू मगरमच्छ को दुधवा स्थित नकौवा नाले में सुरक्षित अवमुक्त कर दिया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *