(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां,(खीरी) पलिया ताइक्वांडो अकैडमी लखीमपुर खीरी द्वारा दिनांक 16 नवम्बर रविवार को कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन रामलीला मैदान पर किया गया।चीफ़ कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरुण तिवारी द्वारा लिये गये टेस्ट में सभी खिलाडियों ने अपनी अपनी कटेगरी मे स्टाँस,फंडामेंटल,किक,पूम्से,बोर्ड ब्रेकिंग,अटैक डिफेंस का शानदार प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।इस कार्यक्रम में अकेडमी के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट अर्हम रंजन,ब्लैक बेल्ट अरिहंत रंजन,ब्लैक बेल्ट कुशाग्र प्रजापति,सीनियर खिलाड़ी चंदन कुमार,उत्कर्ष सिंह,करन कुमार आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *