(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व के प्रभाग दुधवा में सुबह सफारी पर निकले पर्यटकों को तीन बाघों का दीदार हुआ। ये बाघ जंगल के रास्ते पर आराम से टहलते हुए दिखाई दिए।
बाघों को इतनी करीब से उनके प्राकृतिक आवास में देखकर सैलानी काफी उत्साहित हुए। कई पर्यटकों ने इस दुर्लभ क्षण को अपने कैमरों में कैद किया। इस बार दुधवा में बाघों के दर्शन बड़े स्वाभाविक रूप से हो रहे हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *