(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया का नवीन पेराई सत्र 2025-2026 के लिए शुक्रवार प्रातः काल भगवान शि व जी के मंदिर, संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर में पूजन किया। उसके उपरांत डोंगा पर पूजन हवन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक तथा पत्रकार उपस्थित रहे।
चीनी मिल के पुजारी रामेंद्र मिश्रा ने आज विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड ओ पी चौहान द्वारा कराया गया।
मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया।प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान उदय वीर निवासी नगला, बुग्गी लाने वाले कय्यूम निवास मरौचा को भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला एवं जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने की तथा शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया । तत्पश्चात नारियल तोड़कर
केन कैरियर में तहसीलदार ज्योति वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार,गन्ना समिति पलिया अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, भीरा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय, एवं गन्ना समिति के संचालकों सहित सैकड़ो किसानों ने डोगें मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया ।
इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी उदय प्रताप सिंह,विकास मलिक, संजीव दूवे, मोहित अवस्थी, उपेन्द्र पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिंह ,कृषक विकास कपूर, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, राम प्रकाश पाल, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह, सतीश सिंह,रेशम सिंह, हेमराज,जीवन सिंह उपस्थित रहे।
यूनिट हेड ओ पी चौहान ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एस एम एस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इस एस एम एस की पर्ची को मिल गेट /वाह्य क्रय केंद्रो गन्ना लाने से पूर्व फोटो पहचान पत्र के साथ दिखाना अनिवार्य होगा। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए आग्रह किया है की सभी किसान भाई चीनी मिल में बैलगाड़ी /ट्राली वैध तिथि की एसएमएस पर्चियां पर ही गन्ना लाए। केन हेड राजीव तोमर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed