
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां (खीरी) की अति संवेदनशील बेलरायां रेंज में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता एवं दिन-रात्रि की नियमित पेट्रोलिंग के चलते वन अपराधी कटान उपरांत बाहर नहीं ले जा सके लकड़ी। लकड़ी ले जाने का प्रयास करते हुए आहट मिलने पर सजग हुए वनकर्मी, टार्च की रोशनी में देखने का प्रयास करने पर वन अपराधियों द्वारा की गई कई राउण्ड फायरिंग। दुधवा वनकर्मियों की जवाबी कार्यवाही से वन अपराधी लकड़ी, साइकिल, आरा, कुल्हाड़ी छोड़कर भागने हेतु हुए विवश। प्रकरण में भागते समय 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। तीनों अभियुक्त समीम पुत्र बुद्धा (उम्र लगभग 35) अल्ताफ पुत्र मेंहदी हसन (उम्र लगभग 34). अलीम पुत्र बुद्धा (उम्र लगभग 50) समस्त निवासीगण ग्राम-कुशाही, थाना-तिकुनिया, जिला-खीरी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में निरुद्ध कराए जाने हेतु की गई कार्यवाही।
