(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) के क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर ए .के. कपूर का 74वां जन्म दिवस नगर के साइन होटल में क्षेत्र के गणमान्य नगरिकों ने हर्ष और प्रसन्नता के साथ मनाया। डॉक्टर कपूर के दीर्घ जीवन की कामनाएं की सभी ने उनका फूल माला पहनकर उनका भव्यस्वागत किया पंडित वेद प्रकाश मिश्रा व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनके अग्रिम जीवन की सफलता की कामना की वह मरीजों की सेवा में लगभग 46 वर्षों से लगे हुए हैं उनका जन्म लखीमपुर खीरी में 13 अक्टूबर 1950 में हुआ था। उनका नाम मरीजों के सफल इलाज के लिए जिला तथा प्रदेश भर में छाया हुआ है। इस अवसर पर रवि गुप्ता, अशोक कुमार गर्ग , रामप्रताप सिंह प्रधानाचार्य, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी, शैलेंद्र श्रीवास्तव उर्फ हैप्पी , सतीश श्रीवास्तव , संजीव जायसवाल, राजेश गुप्ता बनगवां, डा ए के अवस्थी, सक्षम शुक्ला, श्रीमती तनूजा सिंह, बल जिंदर सिंह ,एडवोकेट विजय बाजपेई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।सभी ने डॉक्टर कपूर के सुखद जीवन कामना की।