
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां (खीरी )
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में उत्तरप्रदेश शासन की अनूठी पहल पर मिशन शक्ति -5,नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कक्षा-12की छात्रा निशि राठौर को विद्यालय में एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सभी अधीनस्थ को गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होने कहा कि छात्राओं को उत्तम शिक्षा व बेहतर अनुशासन से पोषित होना चाहिए, तभी अपना प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकेगा। उन्होंने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को समय से कक्षाओं में जाने व समय से पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा निर्देशित छात्रवृति जैसी योजनाओं से छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए जरूरी निर्देश दिये।
कृष्ण अवतार भाटी, आकृति गुप्ता, अर्चना शुक्ला, रचना मिश्रा, नीलम कश्यप, अखिलेश वर्मा, अतुल सिंह व अवधेश वाजपेयी ने उन्हें शुभकामनायें देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
