

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) श्री रामलीला मैदान में राम बन गमन की लीला का मंचन काशी आदर्श रामलीला मंडल रायबरेली द्वारा किया गया था। श्री रामलीला कमेटी पलिया द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने अयोध्या में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारी का मंचन किया ।इसी बीच कैकई ने दशरथ से दो वरदान मांगे एक भारत को राजगद्दी दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास। इसके पूर्व मंथरा कैकेई का संवाद दशरथ के ही संवाद के बीच मार्मिक प्रसंग का भाव मंचन किया गया। मां कौशल्या और राम के मध्य भी सजीव एवं भावपूर्ण मंचन हुआ। तत्पश्चात राम लक्ष्मण और माता जानकी के वन गमन का भावुक दृश्य का मंचन हुआ तो राम भक्त जो मंचन देख रहे थे वह बहुत भाव को उठ रामलीला मंच के पूर्व श्री राम मंदिर ठाकुर द्वारा पलिया से नित्य प्रति दिन राम लक्ष्मण सहित द राम दरबार की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होकर रामलीला मैदान मेंमंचन करने के लिए आती है । लोग जयकारों के साथ सभी पात्रों का स्वागत करते हैं।
