(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )श्री रामलीला दशहरा मेला पलिया में 27 सितंबर दिन शनिवार को शायं6:30 बजे निकली भव्य राम बारात। श्री राम बारात मेला मैदान से निकलकर नगर भ्रमण के लिए विभिन्न मार्गो से निकली इसमें पांच बग्घी , तीन जिप्सी डेढ़ दर्जन से अधिक आटो रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली पर राधा कृष्ण की झांकी ,भगवान शंकर की झांकी एवं सभी रामलीला के मंचन करने वाले पात्र बैठे हुए थे ।इसमें श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे मंत्री ,कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता नवीन जैन सहित कमेटी के सभी सदस्य राम बारात में शामिल हुए ।इसके साथ ही सुंदरकांड समाज सेवा मंडल के उमाशंकर मिश्रा ,निरंकार बरनबाल , नवीन अग्रवाल ,राहुल गुप्ता ,जगत नारायण मिश्रा ,कृष्ण कुमार गोपी महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य म व्यक्ति भी बारात में शामिल रहे । पंo वेद प्रकाश मिश्रा संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने तथा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट के छात्रों ने भगवान राम की पताका हाथों में लेकर के शामिल हुए। बारात में एसडीएम डॉक्टर अवनीश कुमार, विधायक रोमी साहनी एवं उनके कार्यकर्ता गण राम बारात में शामिल हुए। व्यवस्था को देखने वाले थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पुलिस पुलिस चौकी पलिया के प्रेम नारायण सहित सभी सभी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के सहित साथ में रहे और सारी व्यवस्था देख कर भव्य बनाए रखा है राम बारात में दो भव्य रोड लाइट , दो बैंड तारा बैंड, कमल बैंड उनका डीजे सिस्टम मेला मैदान से चलकर चमन चौराहा होकर ,पीपल चौराहा ,कन्या पाठशाला शेर सिंह चौराहा ,नगर पालिका रोड माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड ,गुरुद्वारा के सामने होते हुए बारात रामलीला पहुंची जहां पर भगवान राम का पाणि ग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। यह व्यवस्था वेद प्रकाश जी व्यास ने की तथा काशी आदर्श रामलीला मंडल रायबरेली के सभी पात्र इसमें लग रहे। इस अवसर पर सभी बाराती गणो एवं गणमान्य नागरिकों को मेला कमेटी ने रामनामी दुपट्टा ओढ़ा कर उनका स्वागत सम्मान किया। नगर में भ्रमण के समय पर बारात का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया पीपल चौराहा पर ठाकुरद्वारा राम मंदिर के पुजारी पंडित मुन्नालाल मिश्रा पंडित वेद प्रकाश मिश्रा एवं अन्य भक्तों ने भगवान राम की आरती उतारकर उनकी पूजा अर्चना की ।इसके बाद श्री कुल सेवा आश्रम में बारात के पहुंचने पर सेवाकुल आश्रम के गोविंद माधव मिश्रा ने बारात का स्वागत किया तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया ।इसके बाद माल गोदाम रोड पर श्रीराम अवतार अग्रवाल के पारिवारिक जनो ने भगवान राम का स्वागत सम्मान और पूजा अर्चन किया। सबसे मुख्य आकर्षण चंदौसी से आए तासा पार्टी के लोग ढोल नगाड़े बजाते हुए लोगों का मनोरंजन किया तथा खुशियां प्रदर्शित की तथा भगवान राम की बारात को और अधिक शोभा मय बना दिया। पलिया के भगवान भक्तों का कहना था इतनी भव्य राम बारात आज तक कभी पलिया में नहीं निकाली गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *