पलियाकलां )खीरी)आज दिनांक 28.09.25 को सुबह करीब 07.00 बजे कस्बा ओयल के पास बड़ी नहर पुल सूंसी मोड़ के निकट लखनऊ
से आ रही मारुती वेन UP32JS4961 व लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही रोडवेज वस संख्या UP31T8792 की आमने सामने से टक्कर हो गयी है। उक्त दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है तथा 10 व्यक्ति घायल है। मृतकों (1. सुनील उर्फ गुड्डू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पिपरिया थाना कोतवाली सदर जिला खीरी उम्र 30 वर्ष, 2. सरफराज पुत्र सलमान निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली सदर जिला खीरी उम्र 2 वर्ष, 3.- बुधराम उर्फ बुद्धु पुत्र भग्गू निवासी बरहीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 4.- रमाशंकर पुत्र जगदीश निवासी बंधुबरा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 5.- एक व्यक्ति अज्ञात ) के शव मोर्चरी हाउस सदर खीरी में है, जिनके पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। तथा घायलों में 1.- सर्वेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी रामलालपुरवा हसनपुर थाना ईसानगर जिला खीरी, 2.- संजय पुत्र मायाराम यादव निवासी सैदापुर सढौना थाना व जिला खीरी, 3.- भोलानाथ पुत्र रंगीराय निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार का इलाज जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल खीरी में चल रहा है। व 1. शारदा प्रसाद पुत्र इतवारी निवास ढखेरवा थाना पढुवा जिला खीरी, 2.- बबली पत्नी सलमान अली निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, 3.- सलमान पुत्र कजरू निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, 4.- नाज पुत्र सलमान निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, 5.- पुष्पा पुत्री लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, 6.- दिलकुश पुत्र लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, 7.- श्याम लाल पुत्र जगदीश जनपद बहराइच को जिला अस्पताल मोतीपुर खीरी से के0जी0एम0यू0 लखनऊ रेफर किया गया है।घटनास्थल पर उच्चाधिकारीगण पुलिस अधीक्षक,जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ,सहायक पुलिस अधीक्षक में थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के मौजूद है। जिनका इलाज जिला अस्पताल खीरी चल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *