


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी 27 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह संग 07 बैसाखी, 13 स्मार्ट केन, 10 व्हीलचेयर जरूरतमंद दिव्यांगजन को सौंपे। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन पीडी डीआरडीए एसएन चौरसिया और संयोजन जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने किया।
विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि “केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का मकसद हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। दिव्यांगजन हमारी असली ताकत हैं। समाज को इनके प्रति संवेदनशील होकर इन्हें समान सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांग भाइयों-बहनों के लिए हर कदम पर मददगार बनना हमारा नैतिक दायित्व है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की सशक्त धुरी हैं। सरकारी योजनाओं का समयबद्ध व पारदर्शी लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेवा पखवाड़ा सिर्फ वितरण नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। सहानुभूति नहीं, सम्मान और बराबरी देना ही सशक्त भारत की नींव है।
