(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 27 सितंबर। नवरात्र के मद्देनजर सितम्बर 2025 में विलेख पंजीकरण की भारी भीड़ की संभावना के चलते जिलाधिकारी खीरी ने रविवार, 28 सितंबर को भी सभी उप निबन्धक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुला रखने का निर्देश दिया है।एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस दौरान अधिक से अधिक लोग बैनामा पंजीकरण कराने कार्यालय पहुंचेंगे। इसलिए सभी उप निबन्धक अपने-अपने क्षेत्रों में बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ और आम नागरिकों को समय पर सूचित करेंगे और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने कहा कि इस आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य होगा, ताकि नवरात्र के अवसर पर आम जनता अपने विलेखों का पंजीकरण सुचारू रूप से कर सके।
