(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) वालीबाल प्रतियोगिता में बरेती जोन का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम गुरुकुल से कुलजीत सिंह, अनमीत सिंह, गुरवीर सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए किया गया था। तमिलनाडु के कोटा‌ गिरि में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए आज तीनों खिलाड़ियों को रवाना किया गया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। टीम कोच बृजमोहन मिश्रा ने खिलाड़ि‌यों की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों ने अथक परिश्रम से खुद को तैयार किया है तथा वे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आश्वस्त हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *