(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)दिनांक 23.09.2025 को 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज में क्षेत्रक मुख्यालय स्तरीय 145वीं अग्रणी आसूचना बैठक का आयोजन अनिल कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे नेपाल की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियाँ, सीमा पर सुरक्षा परिदृश्य, सीमा पर धार्मिक गतिविधि एवं कट्टरता, सिस्टर एजेंसियों के साथ आसूचना का आदान-प्रदान, एस.एस.बी. द्वारा पकड़े गए तस्करों एवं सिस्टर एजेंसियों को सुपुर्द किए गए तस्करों से संबंधित जानकारी एवं सीमा प्रबंधन एवं अन्य सामयिक मुद्दे आदि पर विस्तृत चर्चा की गई । इस अवसर पर रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया, मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी, सितारगंज, मयंक अग्रवाल, एस.डी.एम., अमरिया, पीलीभीत, आरती यादव, एस.डी.एम. (जे.) पलिया, लेफ्टीनेंट कर्नल एम.पी. सिंह, बनबसा, कैप्टन सुभांगी सिंह, बनबसा, दीपक साही, द्वितीय कमान अधिकारी, 49वीं वाहिनी, पीलीभीत, दीपक तोमर, उप-कमांडेंट, 57वीं वाहिनी, सितारगंज, योगेन्द्र, डिप्टी एस.पी., पलिया, अजय जोशी, आई.बी., विक्रम सिंह, इमीग्रेशन, बनबसा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *