(ओम प्रकाश सुमन )

पलिया कलां (खीरी) खम्भारखेड़ा लखीमपुर लखीमपुर सहकारी
गन्ना समिति में आयोजित सट्टा प्रदर्शन एवं शिकायत निवारण मेले का मंगलवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर गन्ने के सर्वे, सट्टा एवं अन्य संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। मेले में किसानों को कृषि रकबा, बेसिक कोटा आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
घोषणा पत्रों की सत्यता सुनिश्चित होने पर आगामी पेराई सत्र में किसानों को पर्ची प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। मेला 29 सितंबर तक चलेगा। प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर उनका ऑनलाइन समाधान किया जाएगा।
गन्ना सत्र के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान चीनी मिल खम्भारखेड़ा के महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका सहित अन्य किसान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *