

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दिनांक 19.09.2025 को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा वाहिनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले गाँव महँगापुर के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया । अभियान के दौरान सभी को संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखे ।
