(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) यह नगर कीर्तन 23 राज्यों से होकर 70 दिन में आनंदपुर साहिब पहुंचेगा ।नगर कीर्तन मेहँगापुर से चल आज सुबह 9:30 बजे गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलिया के आगे पहुंचा जहां पर ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के मेंबरान गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजमेंट कमेटी टीचर स्टाफ का बच्चों ने फूलों की बरषा करते झाड़ू और पोछा लगाते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे।रास्ते में जगह-जगह लंगर पर लंगर सेवा हो रही थी ।जहां गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लंगर और जलपान की व्यवस्था थी |वही हिंदू समाज के महाकाल के सेवक भी मौजूद रहे जिन्होंने नगर कीर्तन दुदवा चौराहा पर संगत में फल वितरित कर स्वागत ।मेडिकल ड्रग एसोसिएशन ने भी पलिया मॉन्टेसरी स्कूल के पास जलपान की व्यवस्था कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।वही मुस्लिम समाज ने भी बढ़ चढ़कर काफी जगह पर पंडाल लगा लंगर की सेवा नगर कीर्तन में की।यही पहचान है पलिया नगर की एक संग एक जुट रह कर नगर कीर्तन की सेवा ।नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जब पहुंचा गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने स्वागत किया ।संगत गुरु जी के दर्शन के लिए गुरुद्वारा साहिब हजारो की गिनती में मौजूद रही ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *