(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी। इस परीक्षा में 26 केंद्रो पर 43,200 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 10,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।:एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी ने कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी।:तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 10,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।आयोग के समन्वयी प्रेक्षक संतोष पटेल ने परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, हेल्प डेस्क और अभिलेखीय परीक्षण की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा कक्षों में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापकों को पेयजल, शौचालय, बिजली और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *