(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। पलिया और निघासन ब्लॉकों में लगे इन शिविरों में ग्रामीणों को दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्धं कराया गया। पलिया ब्लॉक के ग्राम बड़ागांव ,मेलाघाट में सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह, डॉ. नसीम व फार्मासिस्ट टीम ने मरीजों का परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित कीं। निघासन ब्लॉक के मदनापुर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ शिविर लगाया ग्रामीणों को ओआरएस, जिंक की गोलियां और अन्य दवाएं दी गईं।
