

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)दो दिन पूर्व पलिया तहसील के ग्राम लगदहन में हरिश्चन्द्र कुशवाहा पुत्र हीरालाल को बाघ ने अपना शिकार बना लिया.. यह दुखद समाचार पाकर विधायक रोमी साहनी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.।
*मृतक की पत्नी नन्ही देवी जी को आर्थिक सहयोग स्वरूप ₹25,000 की सहायता प्रदान की तथा भरोसा दिलाया कि सरकार से मिलने वाला मुआवजा भी शीघ्र दिलवाऊंगा.।
परिवार की इस अपूरणीय क्षति में, मैं उनके साथ हूं।
