(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर 04 सितंबर। वन मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में बुधवार को डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारी, चीनी मिलों के महाप्रबन्धक, वन विभाग की टीम संग संयुक्त बैठक कर वन्यजीव एवं मानव के मध्य संघर्ष को कम किये जाने पर चर्चा की।

डीसीओ ने चीनी मिलों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति एवं परिषद कार्यालयों तथा चीनी मिल के परिसर व गन्ना क्रय केन्द्रों पर जागरूकता हेतु फ्लैक्सी बैनर लगाये जाये, क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर वन्य जीवों से कैसे बचा जाये पर जागरूक किया जाये, चीनी मिल द्वारा प्रचार वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर वन्य जीवों से बचाव हेतु जरूरी बिन्दुओं का प्रचार-प्रसार किया जाये। जनपद के लगभग 05 लाख कृषकों को एसएमएस के माध्यम से वन्य जीव से बचाव हेतु सूचित किया जाये, विभाग द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में वन विभाग द्वारा नियुक्त बाद्यमित्रों को बुलाकर वन्यजीवों से बचाव हेतु जरूरी कारकों पर चर्चा की जाये। विभाग द्वारा कृषकों को जानकारी प्रदान करने हेतु बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर भी वन्य जीवों से बचाव हेतु जागरूकता के सन्देश प्रेषित किये जाये।

डीसीओ ने कृषकों से विशेष अपील की कि जब भी गन्ने के खेत पर जाये तो झुण्ड में जाये खेतों मे घुसने से पूर्व शोर अवश्य करें। रात्रि में सोते समय घर के दरवाजे व खिडकी बन्द रखे, घर के बाहर खुले में न सोये। शौच हेतु शौचालय का प्रयोग करे। इस अवसर पर विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दाबिर हसन एवं फारेस्ट रेन्जर श्री ए. के. मल्ल भी मौजूद रहे जिन्होने वन्य जीवों से बचाव हेतु जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed