(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत् अपराध रहित व शान्ति पूर्ण वातावरण में चुनाव सकुशल सम्पन्न कर हतु अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने के आदेश मा० निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त हुए है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश व क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र रखने वालों के विस अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक पलिया विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 12 बोर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व बरामदगी – नजीर पुत्र नबीबुल उम्र 28 वर्ष निवासी मो0 पठान-01 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी।
01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त  का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0स0 82/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।
  2. मु0अ0सं0 200/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।
  3. मु0अ0सं0 204/2017 धारा 380/411 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।
  4. मु0अ0सं0 180/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।
  5. मु0अ0सं0 183/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।
    पुलिस टीम का विवरण – उ०नि० उदयवीर यादव चौकी प्रभारी कस्बा पलिया जनपद खीरी। 2- कां० संदीप चौधरी थाना पलिया जनपद खीरी थे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed