(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी, 11 अप्रैलः मुख्यमंत्री ने थारू परिवारों व पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर यहां स्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र प्रदान किए। सीएम योगी ने लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
सीएम योगी के हाथों बालकृष्ण, रामखेलावन, भज्जीराम, रामनरेश, रामकुमार को भौमिक अधिकार प्रदान पत्र मिला। आंगनवाड़ी भर्ती के तहत ऊषा देवी (ध्यानपुर), संध्या कुमारी (पुरैना), मीना कुमारी (सूरमा) को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ध्यानपुर की बल्लू देवी, शीतल, बेबी को चाबी मिली। एक जिला-एक उत्पाद के तहत लाभार्थी अंशु गुप्ता, शिव गुप्ता, संस्कार अग्रवाल को चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुंवर सेन, अमित जिंदल, रामचंद्र को चेक प्रदान किया। नाबार्ड द्वारा संचालित योजना के तहत पूनम विश्वकर्मा को चेक प्रदान किया।
