

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में संयुक्त फायर सेफ्टी ड्रिल का सफल आयोजनदिनांक 08.04.2026 को रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय, पलिया में संयुक्त फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस सत्र में फायर सर्विस विभाग, पलिया से आए राहुल कुमार एवं फायरमैन दीपक कुमार द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया । कार्यक्रम में अग्निशमन दल के साथ-साथ वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी बल कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिकों को ‘फायर फाइटिंग’ अर्थात आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही, वाहिनी मुख्यालय में स्थापित सभी अग्निशामक यंत्रों की बारीकी से जांच की गई, ताकि आपात स्थिति में उनकी पूर्ण कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके । इसके अतिरिक्त, सभी कार्मिकों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग एवं संचालन की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता एवं दक्षता के साथ कार्य कर सकें । इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से बल कार्मिकों की आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होती है तथा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्हें सक्षम बनाया जाता है ।
