
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) पसगवां ब्लॉक के जंगबहादुरगंज कस्बे में प्रसिद्ध शिक्षक, पत्रकार और कवि श्रीकांत सिंह की शैक्षिक सेवानिवृत्ति पर एक प्रतिभोज का आयोजन किया गया।यह प्रतिभोज राघवेंद्र कल्याण मंडप में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बंधु और शिक्षकगण शामिल हुए।इस अवसर पर मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मां शारदे की पूजा-अर्चना की और शिक्षक श्रीकांत सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ‘आयुष्मान भव’ का आशीर्वाद प्रदान किया।
