(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दिनांक 07.04.2026 को बाद दोपहर समय लगभग 02:00 बजे भीरा रेंज के अन्तर्गत पड़रिया सेक्शन के पड़रिया बीट में ग्राम सेमरिया, तहसील गोला, जिला लखीमपुर खीरी के कृषक श्री भारत ने अपनी निजी कृषि भूमि पर 3-4 आवारा कुत्तो के शव को गिद्धों द्वारा खाकर बेहोश होकर गिरने से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी, भीरा को दी गयी। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, भीरा रेंज एवं रेंज स्टाफ तत्काल मौके पर पहुँचे। क्षेत्रीय वन अधिकारी, मीरा रेंज एवं रेंज स्टाफ तथा डा० हेमन्त कुमार सिंह, पशुचिकित्साधिकारी, बिजुआ द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त कृषि भूमि पर लगभग 25 गिद्ध मृत अवस्था में पाये गये तथा 05 गिद्ध बेहोशी की हालत में मिले। बेहोशी की हालत में मिले गिद्धों का पशुचिकित्सक, बिजुआ द्वारा तत्काल इलाज किया गया। मृत पाये गये गिद्धो का पोस्टमार्टम दिनांक 08.04.2026 को भीरा रेंज परिसर में किये जाने हेतु पैनल का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही ज्ञात हो सकेगा कि मृत पाये गये गिद्धों की मृत्यु किन कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान शव से विसरा सुरक्षित किया जायेगा, जिसे परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई०, इज्जतनगर, बरेली भेजने की कार्यवाही की जायेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *