(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी )जिले के मोहम्मदी क्षेत्र स्थित मियांपुर में 11 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी एसडीएम, एडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और लखनऊ के आईजी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और पार्किंग व्यवस्था की बारीकी से जांच की।इस दौरान ग्राम मियांपुर के समस्त ग्रामवासी और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। मोहम्मदी विधानसभा 144 से विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई और भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री के इस का का उद्देश्य मियांपुर के ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है। अधिकारी कार्यक्रम को हर स्तर पर सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *