



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)आज दिनांक 30-03-2026 को श्रीतेज महेन्द्रा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज पलिया कलां -खीरी में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह (संकुल प्रमुख ) विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश सिंह (संभाग निरीक्षक सीतापुर) उदय वीर सिंह (भाजपा नगर अध्यक्ष पलिया)। वरिष्ठ पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी , माननीय अभिषेक शुक्ला (नगर कार्यवाह पलिया), माननीय योगेंद्र जी (पलिया नगर प्रचारक),विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष चांद कुमार जैन , प्रबंधक राम बचन तिवारी , सह-प्रबंधक शिवपाल सिंह , पलिया नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विजय महेन्द्रा , विद्यालय के पूर्व छात्र अंकुर सिंह , मातृ भारती की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी रीता सिंह , सम्मानित पत्रकार बंधु एवं अभिभावक बंधु /भगिनी , समस्त आचार्य/आचार्या व भैया/बहिन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया उसके पश्चात विद्यालय की बहिनों ने मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की। आये हुए अतिथि महानुभावों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य जी के द्वारा कराया गया ।
परीक्षा प्रमुख चंद्रेश्वर के द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (विद्यालय वृत्त ) प्रस्तुत की गई ।
वार्षिक परीक्षा एक दृष्टि में
कक्षा शिशु से पंचम तक उत्तीर्ण प्रतिशत 100%
जूनियर वर्ग उत्तीर्ण प्रतिशत 100%
सीनियर वर्ग उत्तीर्ण प्रतिशत 100%
अतिथि महानुभावों द्वारा सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त भैया/बहिनों को रिजल्ट कार्ड,प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्र प्रताप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “करत – करत अभ्यास ते जड़ मति होत सुजान” अर्थात निरंतर अभ्यास से, भले ही कोई व्यक्ति कितना भी कमजोर या अज्ञानी क्यों न हो, वह भी कुशल और ज्ञानी बन सकता है ।
प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में बताया कि जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए”
अध्यक्ष ने सभी को अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि भगवान महावीर जी की कृपा से विद्यालय निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है इसमें हमारे सभी आचार्य बंधु /आचार्या बहनों का विशेष योगदान रहा है इनके इसी कठिन प्रयास के कारण विद्यालय का नाम प्रदेश भर में विख्यात हो रहा है।
कार्यक्रम का समापन शांति मन्त्र के साथ किया गया।
