पलिया कलां,(खीरी) आज प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश द्वारा दुधवा के ग्रासलैण्ड, सोलर पंप आदि कार्यों का किया गया निरीक्षण ।तदुपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई बैठक एवं विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से चंदनचौकी के परसिया गॉव में नवनिर्मित हैण्डलूम इकाई का किया गया शुभारंभ।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अंर्तगत कराए गए विभिन्न कार्यों का श्रीमती वी0 हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा किया गया निरीक्षण, दुधवा अधिकारियों के साथ बैठक कर कराए गए कार्यों की ली गई विस्तृत जानकारी।
दिनांक 27.03.2026 को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत अपराहन में प्रमुख सचिव किशनपुर वन्य जीव विहार पहुॅची। किशनपुर में डॉ0 एच0 राजा मोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी एवं जगदीश आर0, उप निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा शाकाहारी वन्य जीवों उचित खाद्य प्रबंधन की दृष्टि से कराए गए फांटा प्रबंधन के कार्यों का तथा पेयजल व्यवस्था को बेहतर किए जाने के दृष्टिगत लगाए गए सोलर पंप, का निरीक्षण कराया गया। इसी क्रम में मानव वन्य जीव संघर्ष की स्थितियों पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत कराई गई चेनलिंक फेंसिंग कार्यों का जानकारी ली गई।
आज पूर्वाहन में प्रमुख सचिव द्वारा प्रथम गैण्डा पुर्नवास केन्द्र जाकर पुर्नवास केन्द्र एवं स्वछंद विचरण हेतु अवमुक्त किए गए गैण्डों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। दुधवा में फाटां प्रबंधन के कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया, तथा वन्य जीवों को बेहतर पेय जल व्यवस्था के दृष्टिगत लगवाए गए सोलर पंप का निरीक्षण किया गया। चेनलिंक फेंसिंग के बारे में भी डॉ0 एच0 राजा मोहन, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी एवं जगदीश आर0, उप निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी से विस्तृत जानकारी ली गई।
इसके उपरांत प्रथम गैण्डा पुर्नवास केन्द्र की मानीटरिंग का मुख्य केन्द्र सलूकापुर जाकर महावत एवं चाराकटरों से राजकीय हांथियों एवं उनके द्वारा गैण्डा मानीटरिंग की जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें विश्व प्रकृति निधि से प्राप्त हारनेस बेल्ट प्रदान की गई, जिससे वह राजकीय हांथियों हेतु मानीटरिंग एवं चारा काटने के दौरान उत्पन्न होने वाली आकस्मिक विपरीत स्थितियों का सामाना कर सकें।
स्थलीय भौतिक निरीक्षण के उपरांत प्रमुख सचिव महोदया द्वारा दुधवा पर्यटन परिसर में दुधवा अधिकारियों के साथ बैठक का दुधवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के साथ-साथ महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, धर्मेन्द्र द्विवेदी, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि एवं पर्यटन स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक उपरांत महोदया द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक उपरांत प्रमुख सचिव महोदया द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की उत्तर सोनारीपुर रेंज के परसिया गॉव में विश्व प्रकृति निधि द्वारा लगवाए गए हैण्डलूम ईकाई का शुभारंभ उपरांत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर दुधवा के उच्चाधिकारियों के साथ, विश्व प्रकृति निधि के अधिकारीगण, स्थानीय ग्रामीण, ईको विकास समिति के सदस्यगण, दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउण्डेशन की टीम उपस्थित रही।